Wednesday, October 21st, 2026

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा पांच लोगों की मौत

मुंबई
महाराष्ट्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं। घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। क्रेन मंगवाकर हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार किनारे करवाई गई।

बताया जा रहा है कि एक कार में सवार होकर कुछ लोग हाईवे से जा रहे थे। कार खोपोली इलाके के पास पहुंची थी कि ड्राइवर की झपकी लग गई और कार एक अन्य वाहन से टकराकर हाईवे के किनारे डिवाइडर तोड़ते हुए निकल गई।

इधर हादसे के बाद तीन कारें एक दूसरे से टकरा गईं और अलग-अलग कारों में सवार लोगों की मौत हुई है। कारों की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना बड़ा था।

 

#दर्दनाक हादसा

Source : Agency

पाठको की राय